मैडम जनसुनवाई के लिए गई तो चालक ने 2 घंटे AC चलाकर स्टार्ट रखी गाड़ी,बोला- मैडम के लिए ठंडी रखनी पड़ती है
Tuesday, Jun 02, 2026-05:40 PM (IST)
छतरपुर( राजेश चौरसिया): छतरपुर से सरकारी गाड़ी की ईंधन बर्बादी का बडा मामला सामना आय़ा है.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार ईंधन बचाने और संसाधनों के जरुरत के हिसाब से उपयोग की अपील कर रहे हैं, लेकिन यहां सरकारी अधिकारी की गाड़ी से जुड़ा मामला अपीलों पर सवाल खड़े कर रहा है.. कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिला परियोजना अधिकारी साजिदा कुरैशी की सरकारी गाड़ी करीब डेढ़ से दो घंटे तक AC चलाकर खड़ी रही.. गौर करने वाली बात है कि इस दौरान गाड़ी में चालक और उसका सहयोगी बैठे रहे..लेकिन गाड़ी बेमतलब की स्टार्ट रही..
ड्राइवर बोला- मैडम के आने तक गाड़ी ठंडी रखना पड़ती है..
दरअसल मामला उस समय सामने आया जब कलेक्टर की जनसुनवाई जिला पंचायत के सभाकक्ष में चल रही थी.. जनसुनवाई में कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे.. इसी दौरान जिला पंचायत कार्यालय के बाहर खड़ी बोलेरो गाड़ी लगातार स्टार्ट थी और उसका AC भी आन था। जब इसके बारे में ड्राइवर से पूछा गया तो वो भी कुछ संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। लेकिन जो जवाब उसने दिया वो काफी हैरान करने वाला था...ड्राइवर बोला- मैडम के आने तक गाड़ी ठंडी रखनी पड़ती है..
बाहर तापमान काफी अधिक है और अधिकारी को गर्मी न लगे
लेकिन जब चालक से उसका नाम पूछा गया तो उसने बताने से इनकार कर दिया लेकिन इतना जरुर कहा कि मैडम कभी भी बाहर आ सकती हैं, इसलिए गाड़ी का AC चालू रखकर उसे ठंडा रखा जा रहा है। चालक ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण ऐसा करना पड़ता है.. बाहर तापमान काफी अधिक है और अधिकारी को गर्मी न लगे, इसलिए गाड़ी को ठंडा रखना जरूरी होता है।
वहीं मामले में PO डूडा साजिदा कुरैशी से जब बात की गई तो उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं है कि चालक ने गाड़ी स्टार्ट करके रखी थी। लिहाजा इस पूरे मामले में ईंधन बचाने की मुहीम बेकार लगती है, और सवाल यही उठता है कि सरकारी गाड़ी है... सरकारी पैसा है.. तो क्या 2 घंटे तक मैडम के लिए गाड़ी स्टार्ट रखना जायज है..

