अचानक अस्पताल पहुंच गई कलेक्टर मैडम! लापरवाह नर्सों पर फौरन लिया एक्शन, मची अफरा तफरी
Thursday, May 28, 2026-04:05 PM (IST)
ग्वालियर (अंकुर जैन) : कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार देर रात मुरार स्थित जच्चा खाना अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया और भर्ती महिलाओं से बातचीत कर उपचार, सुविधाओं और स्टाफ के व्यवहार की जानकारी ली।

कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समय पर उपचार और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान एक चिकित्सक और एक स्टाफ नर्स की लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर ने दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सचिन श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

