भाजपा नेता व पूर्व मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Monday, May 25, 2026-02:42 PM (IST)
डबरा (भरत रावत) : डबरा तहसील परिसर में भाजपा नेता एवं पूर्व पिछोर मंडल अध्यक्ष अमरीश शर्मा पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि एक सप्ताह पहले भी पीड़ित अमरीश शर्मा के सहोना गांव स्थित घर पर चार बदमाशों ने फायरिंग की थी। उस मामले में पिछोर पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि कुछ आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं।

इसी विवाद को लेकर आज तहसील परिसर में फिर से भाजपा नेता पर हमला कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया, जिससे अमरीश शर्मा के सिर में गंभीर चोट आई। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और तहसील परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के पति की अचानक बिगड़ी तबीयत, गंभीर हालत में एयर एम्बुलेंस से भोपाल रेफर
BJP का झंडा देखते ही भड़की भीड़! भाजपा नेता की कार पर हमला, BJP नेता बोले - ''मैं मौत को छूकर लौटा''

