Punjab Kesari MP ads

MP भाजपा के वरिष्ठ नेता का आकस्मिक निधन, CM मोहन समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, कहा- एक समर्पित नेता खो दिया

Wednesday, Jul 22, 2026-03:07 PM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा के लिए दुखद खबर सामने आई है। यहां भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन से पार्टी में शोक की लहर है। उनकी अंतिम यात्रा आज शाम 4 बजे उनके निज निवास से आज शाम 4 बजे तमराई चौक जबलपुर जाएगी। संजय सिंह यादव को कुछ महीने पहले ही पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी थी। उनके अचानक निधन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

सीएम मोहन यादव ने लिखा- भारतीय जनता पार्टी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत को अपने श्री चरणों में स्थान एवं परिजनों को संबल प्रदान करें।

वहीं मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने भी पोस्ट करते हुए लिखा- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव जी जबलपुर के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनका निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने संगठन और समाज के प्रति सदैव समर्पण भाव से कार्य किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने का संबल दें। ॐ शांति।

प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि संजय सिंह यादव के निधन से मध्य प्रदेश भाजपा परिवार ने एक समर्पित कार्यकर्ता को खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय यादव के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका यूं अचानक चले जाना पूरे भाजपा परिवार की अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, स्नेहीजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News