Punjab Kesari MP ads

BJP का झंडा देखते ही भड़की भीड़! भाजपा नेता की कार पर हमला, BJP नेता बोले - ''मैं मौत को छूकर लौटा''

Sunday, Jul 26, 2026-05:43 PM (IST)

रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से जुड़े भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रशांत पाठक पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कथित हमले का मामला सामने आया है। घटना के बाद राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया है। हमले में उनकी कार के शीशे तोड़े गए और वाहन पर लगा भाजपा का झंडा भी हटाकर फेंक दिया गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रशांत पाठक के अनुसार, वह निजी कार्य से प्रयागराज गए थे। शनिवार को लौटते समय सुभाष चौराहे के पास प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने उनकी कार को रोक लिया। उनका आरोप है कि वाहन पर भाजपा का झंडा देखकर भीड़ ने उन्हें घेर लिया और कार पर हमला कर दिया। इस दौरान गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की गई तथा उन्हें बाहर निकालने की भी कोशिश हुई।

PunjabKesariउन्होंने दावा किया कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि करीब एक घंटे तक वे और उनका चालक वहां फंसे रहे। बाद में चालक ने किसी तरह वाहन को भीड़ से निकालकर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।घटना के बाद प्रशांत पाठक ने प्रयागराज के सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि हमला कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों के इशारे पर किया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है और वायरल वीडियो सहित अन्य साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

इधर, कांग्रेस ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। रीवा जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजेंद्र गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस या समाजवादी पार्टी का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। उनके अनुसार, यदि कहीं हमला हुआ है तो वह प्रदर्शनकारियों के आक्रोश का परिणाम हो सकता है, जिसे भाजपा की नीतियों से जोड़कर देखा जाना चाहिए, न कि विपक्षी दलों की साजिश के रूप में।

फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच जारी है। अभी तक किसी भी राजनीतिक दल की भूमिका की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News