दतिया में भाजपा को सियासी झटका, तीन भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल
Saturday, Jul 18, 2026-01:42 PM (IST)
दतिया : दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। भाजपा के तीन पूर्व पार्षदों ने पार्टी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की मौजूदगी में पूर्व पार्षद बृजेंद्र वैश्य, अतुल यादव और अरविंद यादव ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
जनहित की राजनीति का बढ़ता कारवां ✊
— MP Congress (@INCMP) July 18, 2026
जनता के बाद अब भाजपा के नेता भी कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी की उपस्थिति में दतिया विधानसभा उपचुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के तीन पूर्व पार्षद श्री बृजेंद्र वैश्य जी, श्री अतुल यादव… pic.twitter.com/097ic7XrM5
इस मौके पर जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा कि जनता के बाद अब भाजपा के नेता भी कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने लिखा कि इन नेताओं ने कांग्रेस की जनहितैषी नीतियों और रीति-नीति में विश्वास जताते हुए सदस्यता ली है।
कांग्रेस ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि अब सभी मिलकर दतिया के विकास, जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेंगे। उपचुनाव से ठीक पहले हुए इस घटनाक्रम को दतिया की राजनीति में अहम माना जा रहा है। वहीं, इस मामले पर भाजपा की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

