Punjab Kesari MP ads

भाजपा के संपर्क में कांग्रेस के दिग्गज नेता, दतिया उपचुनाव से पहले कांग्रेस को लग सकता है बड़ा झटका

Tuesday, Jul 14, 2026-01:39 PM (IST)

दतिया (नवल यादव) : विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अवधेश नायक अचानक राजनीतिक चर्चा के केंद्र में आ गए हैं। कांग्रेस जहां उनकी नाराजगी दूर करने में जुटी है, वहीं भाजपा भी उन्हें साधने की कोशिश कर रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सार्वजनिक मंच से 2023 में टिकट नहीं मिलने के मामले पर खेद जताते हुए नायक से माफी मांगी। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी उनके निवास पहुंचे। दोनों दलों के नेताओं की मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि अवधेश नायक का कहना है कि उन्होंने अभी कोई निर्णय नहीं लिया है और अंतिम फैसला कार्यकर्ताओं की राय के बाद ही करेंगे।

दतिया उपचुनाव में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अवधेश नायक की राजनीतिक सक्रियता ने चुनावी माहौल को नया मोड़ दे दिया है। एक ओर कांग्रेस नेतृत्व उन्हें मनाने में जुटा है, तो दूसरी ओर भाजपा भी लगातार संपर्क साध रही है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंच से वर्ष 2023 में टिकट नहीं मिलने के मुद्दे पर अपनी भूमिका स्वीकार करते हुए नायक से सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इसके कुछ समय बाद भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी उनके आवास पहुंचे।

मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया। अवधेश नायक ने मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों दलों के नेता उनसे मिलने आए थे, लेकिन उन्होंने अभी किसी पक्ष में जाने का निर्णय नहीं लिया है। उनका कहना है कि वे अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से चर्चा के बाद ही आगे की राजनीतिक दिशा तय करेंगे। अब पूरे उपचुनाव में सबकी नजर अवधेश नायक के अगले कदम पर टिकी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News