Punjab Kesari MP ads

दतिया में नामांकन का महासंग्राम आज, कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज होंगे आमने-सामने

Monday, Jul 13, 2026-11:11 AM (IST)

दतिया: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए आज नामांकन का अंतिम दिन है। इस दौरान कांग्रेस-भाजपा के दिग्गज आमने-सामने होंगे। सूत्रों के मुताबिक, आज यानी सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी भी नामांकन दाखिल कराएंगे। वहीं, इस मौके पर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेंगे।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह सुबह 11:30 बजे नामांकन दाखिल करेंगे। इसके बाद रिंग रोड पर आमसभा होगी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दतिया पहुंचेंगे और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल कराएंगे।

बता दें कि दतिया में सियासी ताकत का बड़ा इम्तिहान होने जा रहा है। इस दौरान दोनों दलों के दिग्गज आमने-सामने नजर आएंगे। वहीं, आज भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी गई है। जारी सूची में मुख्यमंत्री मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री समेत संगठन के बड़े चेहरों को शामिल किया गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News