मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द कराने वाले भाजपा नेता को दतिया में मिली अहम जिम्मेदारी
Wednesday, Jul 15, 2026-06:58 PM (IST)
दतिया : दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा बेहद सक्रिय हो गई है। पहले आशुतोष तिवारी को टिकट देकर सबको चौकाया। अब भाजपा के उस दिग्गज नेता को दतिया उपचुनाव की अहम जिम्मेदारी सौंपी है जिसने राज्यसभा चुनाव के समय कांग्रेस उम्मीदवार का नामांकन रद्द कराने में अहम भूमिका निभाई थी। जी हां भाजपा ने राहुल कोठारी को विधानसभा उपचुनाव का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। राहुल कोठारी वहीं नेता है जिनकी आपत्ति के बाद ही रिटर्निंग ऑफिसर ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किया था।

क्या थी राहुल कोठारी की भूमिका
राहुल कोठारी ने रिटर्निंग ऑफिसर को लेटर लिखा था जिसमें राज्यसभा निर्वाचन 2026 के लिए अपनी नामांकन और शपथ पत्र में मीनाक्षी नटराजन द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के संबंध में अधूरी जानकारी देने की बात कही थी। जिसके बाद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया था।

कौन हैं राहुल कोठारी
राहुल कोठरी मध्य प्रदेश भाजपा के युवा नेता हैं। मौजूदा समय में वह प्रदेश महामंत्री हैं। इससे पहले वह संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। राहुल कोठारी पार्टी के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। अब भाजपा ने उनपर एक बार फिर भरोसा जताते हुए दतिया विधानसभा उपचुनाव में सह- प्रभारी नियुक्त किया है।

