Punjab Kesari MP ads

जीआरपी पुलिस पर गिरी गाज ! 6 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, अवैध वसूली व मारपीट का आरोप; ये है पूरा मामला

Monday, Apr 20, 2026-03:52 PM (IST)

ग्वालियर (अकुंर): एमपी के ग्वालियर में से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जीआरपी (GRP) पुलिस पर गाज गिरी है। 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। यहां रेलवे स्टेशन पर अवैध वसूली और मारपीट का गंभीर आरोप लगा है। मामले में जांच के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने जीआरपी (GRP), बीजी (BG) और एनजी (NG) में पदस्थ 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

दरअसल, ग्वालियर की आर.के कंपनी की किचन में काम करने वाले वेंडर अमित धाकरे और राघव सिंह ने GRP, नैरोगेज (NG) और ब्रॉडगेज (BG) में पदस्थ आरक्षकों के खिलाफ शिकायत सौंपी गई। बताया की शनिवार की रात दोनों बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस में ऑर्डर का खाना सप्लाई करने जा रहे थे। इस दौरान आईआरसीटीसी (IRCTC) का वैध पहचान पत्र होने के बावजूद पुलिस ने उन्हें रोका और उनकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। जिससे उन दोनों के शरीर पर काफी चोटे आई और जयारोग्य अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।

घटना की जानकारी ग्वालियर से लेकर भोपाल तक वरिष्ठ अधिकारियों को मिली। वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल आनन फानन में ग्वालियर पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू की। जांच में प्रथम दृश्य संदिग्ध पाए जाने पर GRP, ब्रॉडगेज (BG) और नैरोगेज (NG) थाना में पदस्थ आरक्षक योगेश जाट,मनोज जाट, आशीष चौरसिया, विकास सोलंकी, नमन कुमार, निहाल सिंह पुलिस कर्मियों को GRP पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा ने निलंबित कर दिया। इसी के साथ ही मामले में आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News