Punjab Kesari MP ads

ग्वालियर में दर्दनाक हादसा! मकान में लगी भीषण आग, अंदर सो रहे युवक की जलकर मौत

Wednesday, Jun 24, 2026-04:17 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): मध्य प्रदेश के ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र स्थित मुरार नदी पार टाल इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक मकान में अचानक भीषण आग लगने से अंदर सो रहे युवक की जलकर मौत हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर से अचानक धुआं और आग की लपटें उठती देख इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। 

PunjabKesariमौके पर पहुंची दमकल टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़कर जब टीम अंदर पहुंची, तो कमरे में युवक विजय का शव जली हुई अवस्था में मिला।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो चुका था, जिसके बाद से वह मानसिक तनाव और अवसाद में रह रहा था। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। फिलहाल थाटीपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से घटना की पड़ताल की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News