Punjab Kesari MP ads

स्विच ऑन करते ही लगा जोर का झटका, 16 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत

Saturday, Jul 04, 2026-07:04 PM (IST)

खैरागढ़ (श्रेयांश सिंह) : खपरीतेली गांव में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाला 16 वर्षीय आशीष साहू (पिता रामनाथ साहू) घर में बिजली के तार को व्यवस्थित कर रहा था। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पल बाद एक मामूली-सी चूक उसकी जिंदगी पर भारी पड़ जाएगी।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, शाम करीब 5 बजे आशीष बिजली के तार को ठीक करने के बाद जैसे ही बिजली का स्विच ऑन करने पहुंचा, वह अचानक तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना जोरदार था कि वह गंभीर रूप से झुलसकर वहीं गिर पड़ा। घर में मौजूद परिजनों ने चीख-पुकार सुनते ही उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

एडिशनल एसपी नितेश कुमार गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News