ग्वालियर महापौर एवं कांग्रेस नेत्री पर उज्जैन में हमला, हमलावरों ने कार के शीशे तोड़े; एसपी को मामले से कराया अवगत
Thursday, Apr 16, 2026-01:58 PM (IST)
एमपी डेस्कः मध्य प्रदेश में से इस समय एक बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां ग्वालियर महापौर एवं कांग्रेस नेत्री डॉ. शोभा सतीश सिकरवार पर उज्जैन में हमला हुआ है। बताया गया कि बाइक सवार बदमाशों ने लोहे की रॉड से उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। घटना के दौरान कार में ग्वालियर महापौर डॉ. शोभा समेत उनकी बेटी व बहन मौजूद थी। सभी कार सवार दर्शन के लिए उज्जैन जा रहे थे। अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। वहीं, मेयर के गनमैन के कार से उतरते ही हमलावर भाग निकले। मामले में एसपी को अवगत कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना उज्जैन के मक्सी के पास स्थित हाईवे पर हुई है। जहां 14 अप्रैल रात करीब 12 बजे ग्वालियर महापौर एवं कांग्रेस नेत्री डॉ. शोभा सतीश सिकरवार की कार पर हमला हुआ है। बताया गया कि, ग्वालियर महापौर अपनी बेटी और बहन के साथ महाकालेश्वर और मंगलेश्वर के दर्शन करने के लिए ग्वालियर उज्जैन जा रही थी। मक्सी रोड पर पहुंचते ही कुछ बाइक सवार बदमाशों ने लोहे की रॉड से उनकी कार पर हमला कर दिया। इस दौरान हमले में कार के शीशे तोड़ दिए। मेयर के गनमैन ने तत्परता दिखाते हुए स्थिती को संभालने की कोशिश की। गनमैन के गाड़ी से उतरते ही हमलावर फरार हो गए।
घटना की सूचना तुरंत कांग्रेस विधायक डॉ. सतीश सिकरवार को दी गई। गनीमत यह रही कि हमले में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इसके बाद उज्जैन एसपी को मामले से अवगत कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। मामले में आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। पुलिस ने आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर बाइक सवारों की तलाश की, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
MP में संगीन कांड,महापौर पर जानलेवा हमले की कोशिश, बीच रोड गाड़ी तोड़ी, राजनीतिक गलियारों में हड़कंप

