कल से खुलेगा ग्वालियर का चिड़ियाघर, इन नियमों का करना होगा पालन

Sunday, Feb 14, 2021-08:51 PM (IST)

ग्वालियर: कोरोना महामारी के खतरे के चलते बीते 11 महीनों से बंद ग्वालियर का चिड़ियाघर स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए 15 फरवरी से खोल दिया जाएगा। चिड़ियाघर घूमने आने वाले सैलानियों को कोरोना नियमों का ख्याल रखना पड़ेगा।  

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया से अनुमति मिलने के बाद अब नगर निगम ने कोविड-19 के कारण पिछले 11 महीने से बंद पड़े चिड़ियाघर को 15 फरवरी यानी सोमवार से सैलानियों के लिए खोलोने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत पूरे चिड़ियाघर में रंग कर उसे सजाया जा रहा है।

यहां आने वाले सैलानियों को सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क और सेनिटाइजर जैसी सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। वहीं, अगर सैलानी किसी कारण से मास्क और सेनिटाइजर साथ नहीं ला पाते हैं, तो उन्हें चिड़ियाघर प्रबंध प्रवेश द्वार पर मास्क और सेनिटाइजर उपलब्ध करवाएगा। इन सब प्रक्रिया के बाद ही सैलानियों को चिड़ियाघर में प्रवेश मिल पाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

shahil sharma

Related News