उज्जैन में आदतन अपराधी का टूटा घर, गुंडा अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

Friday, Jan 28, 2022-02:39 PM (IST)

उज्जैन(विशाल सिंह): गुंडा अभियान के चलते महाकाल थाना क्षेत्र में रहने वाले आदतन बदमाश वाहिद के मकान के अवैध हिस्से को आज नगर निगम की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में तोड़ दिया कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया था।

PunjabKesari

महाकाल थाना क्षेत्र के कोट मोहल्ला में रहने वाले आदतन बदमाश वाहिद के मकान को आज नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में तोड़ दिया। दरअसल वाहिद आदतन बदमाश है और उस पर 21 अपराध दर्ज है जिसमें मारपीट, हफ्ता वसूली, जुआ एक्ट सहित आईटी एक्ट के प्रकरण दर्ज है।

PunjabKesari

इसी के चलते गुंडा अभियान में आरोपी के मकान को नगर निगम की टीम ने तोड़ दिया गया। कार्रवाई के पूर्व क्षेत्र में पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस बल की निगरानी में आज कार्यवाही को अंजाम दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News