सरकार 5 साल चलती तो मैं सारे वादे पूरा करता: कमलनाथ, BJP की विकास यात्रा को बताया निकास यात्रा
Wednesday, Jan 25, 2023-05:02 PM (IST)

हरदा (राकेश खरका): मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी की विकास यात्रा को लेकर निशाना साधा। पूर्व सीएम कमलनाथ ने हरदा में आदिवासी किसान सम्मेलन में शिरकत की। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि BJP ने प्रदेश में कोई विकास नहीं किया प्रदेश भ्रष्टाचार कुपोषण, महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन है और ये विकास यात्रा निकाल रहे है ये इनकी निकास यात्रा में बदल देगी।
हरदा जिले की टिमरनी विधानसभा की सिराली तहसील में आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ आदिवासी किसान सम्मेलन में शिरकत की आम सभा को संबोधित करते हुए BJP आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और कुपोषण, और महिलाओं पर अत्याचार में नंबर वन है और ये विकास यात्रा निकाल रहे हैं। ये उनकी विकास यात्रा नहीं निकास यात्रा है। विश्व में कोई ऐसा देश नहीं है। जहां इतने धर्म, भाषा, जाति और त्योहार हो देश में आज BJP ने इसे बांट दिया है।
आप ये आरोप लगाते है कि हमने वचन पत्र पूरा नहीं किया। मैं मानता हूं लेकिन मेरे को पूरा समय नहीं मिला। सरकार 5 साल चलती तो सभी वादे पूरे किए जाते। शिवराज सिंह अपने 18 साल का हिसाब दे लेकिन वो नहीं देते। आज प्रदेश 5 राज्यों से लगी है फिर भी यहां निवेश नहीं आता क्योकि उन्हें BJP सरकार पर विश्वास नहीं है शिवराज कहते हैं मैं 1 लाख नौकरी दूंगा लेकिन आज जो खाली पद पड़े है उन्हें ही भर दीजिए।