MP के इस शहर में बढ़ा Water Tax , लोगों को डबल से भी ज्यादा देने पड़ेंगे पैसे, कांग्रेस ने किया विरोध

Saturday, Aug 30, 2025-07:13 PM (IST)

हरदा (राकेश खरका) : अब घरेलू नल कनेक्शन और कमर्शियल नल कनेक्शनधारियों को देना होगा डबल से भी ज्यादा जल कर। जलकर बढ़ाने का यह प्रस्ताव आज नगर पालिका ने पास किया है। वही कांग्रेस ने जलकर वृद्धि प्रस्ताव का विरोध किया और जन आंदोलन की चेतावनी दी है। नगर पालिका परिषद की बैठक में जलकर बढ़ाने की बात को लेकर पार्षदों में जमकर बहस हुई।  21 साल बाद जलकर 75 रूपये महीने से बढ़ाकर सर्वसहमति से सीधे 200 रुपए महीना कर दिया, जिसको लेकर कांग्रेस पार्षदों अपना विरोध जताया।

ये भी पढ़ें:  कचरे के साथ महिला ने गलती से फेंक दिया मंगलसूत्र, चालक ने ढूंढकर लौटाया, लोग बोले- वाह! ईमानदारी हो तो ऐसी

PunjabKesari

नगर पालिका परिषद की शुक्रवार को हुई बैठक में जलकर बढ़ाने को लेकर जमकर बहस हुई। नगरपालिका सभागार में आयोजित इस बैठक में कुल 30 बिंदुओं पर चर्चा की गई। वर्तमान में शहर के 25,530 मकानों में से केवल 9,000 घरों में नल कनेक्शन हैं। वर्ष 2004 से उपभोक्ताओं से 75 रूपये महीना जलकर वसूला जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन ने खर्च का हवाला देते हुए इसे 300 रुपए करने का प्रस्ताव रखा। अधिकारियों का कहना था कि एक घर तक पानी पहुंचाने में 524 रुपए का खर्च आता है। अक्षय उपरीत और नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी सहित अन्य कांग्रेस पार्षदों ने इस प्रस्ताव का विरोध किया। लंबी बहस के बाद भाजपा पार्षदों ने 200 रुपए मासिक जलकर पर सहमति जताई।

ये भी पढ़ें:  इति तिवारी को जेल...पब में 'इति' के हुस्न के जाल में ऐसा फंसा शराब कारोबारी कि आखिर में फंदे से लटकने को हुआ मजबूर

PunjabKesari

हरदा नगर पालिका परिषद ने आज साधारण सभा की बैठक में 30 प्रस्तावों को पारित किया जिसमें बस स्टैंड को तोड़कर नवीन बस स्टैंड बनाने एवं जलकर बढ़ोतरी का भी प्रस्ताव था। बाकी प्रस्तावों को छोड़कर सबसे ज्यादा बहस और विरोध जलकर बढ़ाने को लेकर किया गया। वर्तमान में शहर में 75 रुपए प्रतिमाह जलकर वसूला जाता है जिसे बढ़ाकर 300 रुपए करने का प्रस्ताव नगर पालिका अध्यक्ष भारती राजू कमेडिया ओर BJP के पार्षदों ने रखा लेकिन कांग्रेस ने इसका जमकर विरोध किया जिसके बाद BJP ने बहुमत के आधार पर 200 प्रतिमाह जलकर वसूलने के प्रस्ताव पास कर लिया। अब अगले माह से शहरवासियों को जलकर के रूप में 200 रुपए प्रतिमाह वसूला जाएगा वही कांग्रेसियों ने इसका विरोध दर्ज कराया और जनांदोलन करने की चेतावनी दी है।

PunjabKesari

नगर पालिका परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश पाटीदार का कहना है कि नगर पालिका को प्रति कनेक्शन पर 500 रुपए से भी ज्यादा खर्च आ रहा है। नगर के विकास के लिए जलकर की राशि बढ़ाना अति आवश्यक है। नगर पालिका ने नगर विकास के लिए जलकर बढ़ाने का निर्णय लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News