जिहादियों को सिखाया जाता है कि हिंदू लड़की से संबंध बनाने से जन्नत नसीब होती है : कालीचरण महाराज
Monday, Aug 07, 2023-05:27 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी) : महात्मा गांधी पर टिप्पणी करने के बाद पूरे देश में सुर्खियों में आने वाले कालीचरण महाराज एक बार फिर सुर्खियों में बने हैं। इस बार उन्होंने लव जिहाद पर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम युवक हिंदू युवतियों को शिकार बनाने के लिए इस्लामिक टोने-टोटके करते हैं। जिहादियों को यह सिखाया जाता है कि अगर वह काफिर (गैर मुस्लिम) की लड़की से संबंध बनाते हैं तो जन्नत नसीब होगी। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को सावधान रहने की जरूरत है।
कालीचरण महाराज ने कहा कि वे लव जिहाद की घटनाओं को रोकने और इसमें फंसी हुई लड़कियों को वापस लाने का काम कर रहे हैं। कालीचरण ने बताया कि उन्होंने लेडी कॉन्स्टेबल की मदद से एक युवती के शरीर पर बंधे सभी ताबीज और धागे निकलवाएं। सूअर के दांत को पानी में भिगोकर उस पानी को लव जिहाद में फंसी हुई लड़की को पिला दिया जाए। इससे उस युवती या महिला पर किया गया इस्लामिक टोना टोटका खत्म हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि मेरे संपर्क में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने यह प्रयोग सफलतापूर्वक किया है। लड़कियों को भगवान के दर्शन करने के लिए नियमित रूप से मंदिर जाना चाहिए। उन पर किसी भी तरह की बाधा का असर नहीं होगा।
वही हिंदू राष्ट्र बनाने को लेकर कालीचरण महाराज का कहना है कि जब तक हिंदू विभिन्न जाति, वर्णों में बटा हुआ है तब तक हिंदू राष्ट्र नहीं बन सकता है लेकिन जब हिंदू समाज एक हो जाएगा उसी दिन वह हिंदू राजा चुन सकते हैं और उसके बाद हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना साकार हो सकता है।