रेत की अवैध वसूली पर ग्रामीणों और पुलिस में तगड़ी बहस, विरोध करने पर सरपंच पति और भाजपा मंडल अध्यक्ष पर पुलिस फायरिंग
Thursday, May 21, 2026-07:29 PM (IST)
(भिंड): भिंड में पुलिस पर माफिया को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगे हैं। दरअसल रेत की अवैध वसूली को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई है।इसी अवैध वसूली का विरोध करने पर सरपंच पति और भाजपा मंडल अध्यक्ष पर पुलिस द्वारा फायरिंग करने का भी आरोप है।

थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ की माफिया से गठजोड़ को लेकर शिकायती आवेदन दिया
वहीं इस कांड के बाद ग्रामीण डर के साए में है। थाना प्रभारी और पुलिस स्टाफ की माफिया से गठजोड़ को लेकर शिकायती आवेदन भी दिया है।यह नयागांव थाना क्षेत्र का मामला है। लोगों का कहना है कि सिपाही गजेंद्र यादव प्रति टैक्टर 600 रुपये की वसूली करता है। अवैध वसूली के साथ ही रायल्टी भी वसूलने का आरोप गांववालों ने लगाया है। वहीं जब ग्रामीणों ने इस बात का विरोध जताया तो पुलिसवाले गाड़ी के साथ वहां से भागते नजर आए। लिहाजा मामला तूल पकड़ रहा है और पुलिस पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। गांववाले कार्रवाई की मांग कर रहे है।

