Punjab Kesari MP ads

चुनावी रंजिश में पूर्व सरपंच पर फिल्मी स्टाइल अटैक! कार घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में लगी गोली

Monday, May 18, 2026-07:44 PM (IST)

छतरपुर: (राजेश चौरसिया): मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम चुनावी रंजिश को लेकर सनसनीखेज फायरिंग की घटना सामने आई है। विक्रमपुर गांव के पूर्व सरपंच माहूम सिंह उर्फ हल्के राजा (58) पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, माहूम सिंह बुंदेला उर्फ हल्के राजा छतरपुर शहर से शादी का सामान लौटाकर अपने गांव विक्रमपुर वापस जा रहे थे। इसी दौरान इमलिया गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनकी गाड़ी को चार फोर-व्हीलर वाहनों से घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावर फिल्मी स्टाइल में दोनों तरफ से पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

PunjabKesariबताया जा रहा है कि बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाईं, जिससे वाहन छलनी हो गया। फायरिंग के दौरान एक गोली माहूम सिंह के पैर में लगी, जबकि अन्य गोलियां गाड़ी में धंस गईं। गोली लगते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News