Punjab Kesari MP ads

राज्य में बड़ी कार्रवाई: 11 पूर्व सरपंच जाएंगे जेल, सरकारी पैसों में की हेराफेरी

Tuesday, May 19, 2026-01:47 PM (IST)

CG Desk: रायपुर के अभनपुर विकासखंड में से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां 11 पंचायतों के पूर्व सरपंचों को जेल में भेजा जाएगा। आरोप है कि इन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शासकीय राशि का गबन किया। इतना ही नहीं बल्कि संबंधित राशि को राजकोष में जमा करने के आदेश का उल्लंघन किया गया। जिस पर न्यायालय एसडीएम अभनपुर की ओर से 30 दिनों के लिए जेल भेजने का आदेश जारी किया गया है।

दरअसल, इससे पहले भी सभी पूर्व सरपंचों को न्यायालय एसडीएम अभनपुर की ओर से एक नोटिस जारी किया गया था। साथ ही उनकी  संपति जब्त करने की कार्रवाई भी हुई थी, लेकिन इसके बावजूद संबंधित पूर्व सरपंचों द्वारा गबन की गई शासकीय राशि जमा नहीं कराई गई। एसडीएम न्यायालय द्वारा सभी को कारण बताओ नोटिस जारी कर उन्हें उनके कृत्य के लिए क्यों न जेल भेजा जाए ? भी पूछा गया था, लेकिन किसी भी पूर्व सरपंच ने नोटिस का संतोषजनक और वैधानिक उत्तर नहीं दिया।

18 मई को एसडीएम न्यायालय द्वारा सभी को 30 दिन या फिर जब तक वे संबंधित राशि जमा नहीं कर देते हैं, तब तक सिविल जेल भेजने का आदेश जारी कर दिया गया। जिससे हड़कंप मच गया है। एसडीएम अभनपुर ने बताया कि अगर संबंधित पूर्व सरपंच राशि जमा कर देते हैं तो उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा।


इन पूर्व सरपंचों को राशि गबन मामले में भेजा जा सकता है जेल

सेवाराम यादव (पूर्व सरपंच घोंठ ) 1 लाख 96 हजार रुपए
गोपाल ध्रुव (पूर्व सरपंच कुर्रु) 80 हजार रुपए
गोपेश ध्रुव (पूर्व सरपंच आलेखुंटा) 50 हजार रुपए
तुलसीराम बारले (पूर्व सरपंच खोला) 20 हजार 927 रूपए
रामेश्वर प्रसाद डहरिया (पूर्व सरपंच परसुलीडीह) 5 लाख 90 हजार 387 रुपए
थनवार बारले (पूर्व सरपंच पचेड़ा) 3 लाख 80 हजार रुपए
सावित्री यादव (पूर्व सरपंच गोतियारडीह) 2 लाख 47 हजार 34 रुपए
धर्मेंद्र यदु (पूर्व सरपंच चंपारण) 30 हजार 700 रुपए
राधेश्याम लहरी (पूर्व सरपंच घुसेरा) 80 हजार रुपए
तुकाराम कारले (पूर्व सरपंच भोथीडीह) 2 लाख रुपए
सेवेंद्र तारक (पूर्व सरपंच तोरला) 1 लाख 56 हजार 915 रुपए



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News