MP में राज्य निर्वाचन आयोग का कड़ा एक्शन, 28 उम्मीदवारों के चुनाव लड़ने पर 2 साल का प्रतिबंध,इस वजह हुई कार्रवाई
Monday, May 04, 2026-03:14 PM (IST)
(भोपाल): मध्य प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग ने एक बडी कार्रवाई अमल में लाई है, जिससे राजनीतिक हलकों में हड़कंप है। दरअसल राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनावों में खर्च का ब्यौरा समय पर जमा न करने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। इस सख्त कार्रवाई के तहत 28 उम्मीदवारों को 2 सालों के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया है। इन उम्मीदवारों पर दिशा-निर्देशों के उल्लंघन का आरोप है। इसी के चलते राज्य निर्वाचन आयोग ने ये कार्रवाई की है।
30 दिनों के अंदर उम्मीदवारों को खर्च ब्यौरा आयोग के पास जमा करना अनिवार्य
जानकारी के मुताबिक आयोग ने पहले ही खर्चे को लेकर साफ निर्देश जारी कर दिए थे। इनके मुताबिक चुनाव परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के अंदर सभी उम्मीदवारों को अपना खर्च का ब्यौरा जमा करना जरुरी है। निर्देशों के बाद भी इन उम्मीदवारों ने निर्देशों को अनदेखा किया। इसी सिलसिले में अब उन्हें अगले नगरीय निकाय चुनाव में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं मिलेगी। जिन उम्मीदवारों पर ये कार्रवाई हुई उनके नाम नीचे है.
नगर पालिका परिषद विदिशा से रोहित मोहन सिंह, धीरज सोनी और राहुल रत्नाकर,
नगर पालिका कानपुर से अमित पाल, राम राज, सीमा बहिन, कोमल प्रसाद अहिरवार, चंद्र प्रकाश, संजीव कुमार
नगर परिषद लटेरी से नारन सहरिया, सरोज बाई, नीतू सक्सेना, गीता अहिरवार
नगर पालिका कुरवाई रोशन जहां, कमलबाई,बनवारी बागड़ी,नीतू अहिरवार,सरोज राकेश सप्रे,इदरीश खां, फेमिदा बी और मंजू समेत कुल 15 प्रत्याशी हैं।
लिहाजा राज्य निर्वाचन आयोग की ये सख्त कार्रवाई से उम्मीदवारों में हड़कंप है। चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और जिम्मेदार बनाने की दिशा में ये कड़ा कदम समझा जा रहा है।

