Punjab Kesari MP ads

बरैया के बयान से बवाल,कहा- महिलाएं पिछले 2 हजार सालों से पैरों की जूती बनी आ रही हैं, कांग्रेस तो अभी 150 साल पुरानी

Monday, Apr 27, 2026-11:05 PM (IST)

(भोपाल): अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले फूल सिंह बरैया ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। ये बयान बरैया ने विधानसभा मे दिया है जिसकी वजह से उनकी काफी किरकिरी हो रही है। दरअसल मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण पर चर्चा के दौरान कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया द्वारा दिए गए एक विवादित बयान ने सदन में भारी हंगामा खड़ा कर दिया है। बरैया ने कहा कि "महिलाएं 2000 वर्षों से पैरों की जूती बनी रही हैं"। कांग्रेस विधायक फूल सिंह बरैया ने कहा कि, "समाज में महिला और पुरुष गाड़ी के दो पहिए हैं, लेकिन एक पहिया अब भी पिछड़ा हुआ है।

बरैया के बयान पर बवाल

बरैया ने कहा कि महिलाएं सदियों से सामाजिक रूप से दबाई जाती रही हैं और इस मानसिकता को बदलना जरूरी है। फिर बरैया ने कहा कि महिला पिछले 2000 वर्षों से पैरों की जूती बनी आ रही हैं, कांग्रेस तो अभी 150 साल पुरानी है। इस बयान के बाहर आते ही बीजेपी काफी हमलावर हो गई और इस पर आपत्ति जताई।

भाजपा ने बयान का कड़ा विरोध जताया और इसे महिलाओं का अपमान बताया। इस बयान से सदन में हंगामा हो गया और  बरैया की इस टिप्पणी पर भाजपा सदस्यों ने माफी की मांग की। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष को हस्तक्षेप करना पड़ा। बरैया के इस बयान पर मंत्री कृष्णा गौर ने इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए बरैया से माफी मांगने की मांग की। वहीं  मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस बयान पर आपत्ति जताई और स्पष्टीकरण की मांग की।

बयान पर बरैया ने दी सफाई

इस बयान पर  विवाद बढ़ने पर बरैया को सफाई भी देनी पड़ी। उन्होंने कहा कि उनका बयान महिलाओं की स्थिति पर सवाल उठाने के लिए था, न कि उनका अपमान करने के लिए। लिहाजा इस बयान पर सदम काफी देर के लिए तपता रहा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News