Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस पूर्व महासचिव का सनसनी बयान- जीतू पटवारी अध्यक्ष पद के लिए डिजर्व नहीं करते, वो पद की गरिमा के काबिल नहीं

Friday, Jul 03, 2026-05:28 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश यादव ने कांग्रेस के सारे पदों से इस्तीफा देकर सनसनी मचा दी है। इसके साथ ही जो आरोप  उन्होंने जीतू पटवारी पर लगाए हैं वो काफी गंभीर है। राकेश यादव ने कहा है कि जीतू पटवारी अध्यक्ष बनने के लायक ही नहीं है। वो बड़े नेताओं की पंसद हो सकते है लेकिन डिजर्व नहीं करते।

जीतू पटवारी अध्यक्ष पद के लिए डिजर्व ही नहीं करते-यादव

राकेश यादव ने कहा कि 30 से 35 से साल तक उन्होंने कांग्रेस के लिए ईमानदारी से काम किया है। कई नेताओं के साथ उन्होंने काम किया है लेकिन जीतू पटवारी इस पद की गरिमा के अनुरुप नहीं है, पहले हमने सोचा था कि जीतू पटवारी समय के साथ सीख जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जीतू पटवारी अध्यक्ष पद के लिए डिजर्व ही नहीं करते हैं वो बड़े नेताओं के पसंद हो सकते है। यादव ने कहा कि जब ये नोटिस दिया गया तो मैने सबसे पहले इस्तीफा देने की ही सोची थी, क्योकि बिना इस्तीफा दिए मैं अपनी बात नहीं रख सकता था।  

पिछले दिनों कांग्रेस के प्रवक्ताओं को न्यूज़ डिबेट में शामिल होने से किया गया था लेकिन राकेश यादव फिर भी शामिल हुए।  डिबेट में शामिल होने के बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया जिससे नाराज हो कर उन्होंने कांग्रेस से ही इस्तीफा दे दिया। राकेश यादव ने कहा कि  आजादी के बाद से कांग्रेस ने कभी भी मीडिया का बहिष्कार नहीं किया है। कांग्रेस के संविधान में इस तरह के पत्र निकालने की कोई धाराएं नहीं हैं। जीतू पटवारी भारत न्यास ट्रस्ट पर आरोप लगाकर खुद फंस गए हैं

राकेश यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि  जीतू पटवारी ने हरीश चौधरी को डिफेंडर दी उसी के कारण पद बांटे। यादव ने कहा कि हरीश चौधरी वहीं नेता हैं जिन्होंने पंजाब में टिकट बेचे हैं। यादव ने कहा कि उन्होंने राहुल गाँधी को कई पत्र लिखे पर आज तक जवाब नहीं आया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News