पूर्व पार्षद कांग्रेस नेत्री के पति का अपहरण, कार में अगवा करके ले गए युवकों ने की भयंकर मारपीट,अस्पताल में भर्ती
Sunday, May 10, 2026-03:00 PM (IST)
(बिलासपुर): छतीसगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुंडागर्दी के खेले इस खुले नाच से हर कोई हिल गया। दरअसल छत्तीसगढ़ के जिला बिलासपुर में कांग्रेस नेत्री के पति का अपहरण कर लिया गया और फिर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। इस वारदात से राजनीतिक गलियारों हड़कंप है। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर में कांग्रेस की पूर्व पार्षद के पति के साथ अपहरण करके मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद से हड़कंप है।
पुरानी रंजिश के लेकर वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने की वजह पुरानी रंजिश है। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर दो आरोपियों ने पहले कांग्रेस नेत्री के पति का अपहरण किया, फिर जमकर उसकी पिटाई कर दी। इस हमले में कांग्रेस नेत्री के पति के सिर और आंख में गंभीर चोट आई है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से पेश आए इस मामले में पुलिस एक्टिव हो गई है औऱ आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
यू मुरली राव और विष्णु तिवारी पर है आरोप
जानकारी के मुताबिक रोशन लाल पाटले गणेश नगर चुचुहियापारा वार्ड क्रमांक 46 की पूर्व पार्षद के पति हैं। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों यू मुरली राव और विष्णु तिवारी ने उन्हें घूमने के बहाने कार में बैठाया।
इसके बाद वे जबरन कांग्रेस नेत्री की पति को ले गए और उसके साथ मारपीट की हमले में रोशन लाल पाटले के सिर और आंख में चोटें आई हैं। इलाज के लिए पाटले को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लिहाजा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई और सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर भी तफ्तीश कर रही है।

