बीजेपी के पूर्व विधायक की कार से कुचला गया युवक, मौके पर ही दर्दनाक मौत
Saturday, May 02, 2026-01:19 PM (IST)
MP Desk: मध्यप्रदेश के मंडला जिले में से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा के पूर्व विधायक की कार ने बाइक सवार को रौंद दिया। घटना इतनी भयानक थी कि युवक की मौके पर मौत की सूचना मिली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बिछिया थाना क्षेत्र के सिझोरा के पास नेशनल हाईवे-30 पर हुई। जहां बीजेपी के पूर्व विधायक पंडित सिंह धुर्वे की कार ने बाइक को टक्कर मार दी। कार की भीषण टक्कर में बाइक सवार सड़क पर गिर गया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक की पलक झपकते ही मौत हो गई। उसकी बाइक के भी परखच्चे उड़े है। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।
कार रायपुर से मंडला की ओर आ रही थी, जबकि बाइक सवार अपने घर की तरफ जा रहा था। इसी बीच यह दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पहचान राम साहू निवासी चोरंगा के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

