Punjab Kesari MP ads

एमपी में POLICE लिखी कार बनी काल ! तीन लोगों को कुचल डाला, मची अफरा-तफरी

Saturday, May 02, 2026-09:58 AM (IST)

रतलामः मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में से भीषण सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जहां एक पुलिस लिखी कार ने तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, कार के अंदर वर्दी में एक एएसआई रैंक का पुलिसकर्मी सवार था। बताया जा रहा है कि कार उसका बेटा चला रहा था। जबकि पीछे एक महिला बैठी थी, जो संभवत उसकी पत्नी थी।

जानकारी के अनुसार, यह घटना महू-नीमच फोरलेन के पलदुना फंटे पर हुई है। जहां शुक्रवार रात एक वाहन नंबर एमपी 09-एजी 3339 ने तीन लोगों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार पर पुलिस लिखा हुआ था। कार में एक पुलिस अधिकारी मौजूद था। चालक सीट पर उनका बेटा और पीछे उनकी पत्नी बैठी हुई थी। घटना के बाद तीनों वाहन छोड़कर फरार हो गए। घटना इतनी भयानक थी कि स्कूटर सवार मुकेश कुमावत की मौके पर मौत हो गई। वहीं, उनके चाचा मांगीलाल व परिवार के मुकेश घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिती का जायजा लिया। महू-नीमच फोरलेन के पलदुना फंटे पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई थी। लोगों ने पलदुना फंटे पर शव रखकर प्रदर्शन किया। साथ ही मौके पर दाह संस्कार की तैयारी करते हुए लकड़ियां-कंडे मंगवा लिए। लेकिन, पुलिस ने उन्हें किसी तरह रोका। वहीं, मामले को लेकर थाना प्रभारी अमित कोरी का कहना है कि, वाहन जब्त कर प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News