Punjab Kesari MP ads

एमपी में बड़ा हादसा ! अनियंत्रित यात्री बस मकान में घुसी, 15 से अधिक लोग घायल; मची अफरा-तफरी

Wednesday, Apr 22, 2026-02:38 PM (IST)

खरगोन (रामेश्वर बड़ोले): एमपी के खरगोन में भीषण हादसे की खबर सामने आई है। जहां एक निजी यात्री बस मकान में जा घुसी। हादसे में 15 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना चित्तौड़गढ़-भुसावल हाइवे पर हुई है। जहां अनियंत्रित निजी यात्री बस मकान में घुस गई। इस दौरान बस में सवार करीब 15 से अधिक यात्री घायल हुए है। घायलों में पुरुष और महिलाओं समेत बच्चे भी शामिल है। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। गनीमत यह रही कि बस जिस मकान के अंदर घुसी है। सभी लोग सुरक्षित है। घटना में कोई जनहानि की सूचना नहीं है। बताया गया कि निजी यात्री बस खरगोन से इंदौर जा रही थी। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।
 
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को कसरावद अस्पताल भेजा गया। जहां कुछ लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने खरगोन जिला अस्पताल रेफर किया गया है। माना जा रहा है कि अचानक ब्रेक फैल होने से हादसा हुआ है। पुलिस जांच जारी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News