Punjab Kesari MP ads

एमपी में बड़ा हादसा ! यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, 10–15 यात्री घायल; मच गई अफरा-तफरी

Tuesday, Apr 21, 2026-09:57 AM (IST)

टीकमगढ़ (आमिर खान): एमपी के टीकमगढ़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया। जहां यात्रियों से भरी बस अचानक पलट गई। घटना में  10–15 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है। बस इंदौर से टीकमगढ़ आ रही थी। तभी अचानक यह हादसा हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा टीकमगढ़-सागर रोड पर हुआ। जहां स्थित हनुमान मंदिर के पास यात्रियों की बस अचानक पलट गई। बताया जा रहा है कि बस क्रॉसिंग के दौरान असंतुलित होकर पलटी है। हादसे में बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में करीब 10 से 15 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें कुछ को गंभीर चोटें भी बताई जा रही हैं। घटना सोमवार की बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना प्रभारी रविभूषण पाठक मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और यातायात को सुचारु कराया। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं प्रशासन द्वारा घायलों को हर संभव मदद देने की बात कही गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News