अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया BJP नेता ! पूरे इलाके में मचा हड़कंप, जानिए क्या है पूरा मामला
Thursday, Jul 23, 2026-02:16 PM (IST)
MP desk: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां स्थित विजयपुर में भारतीय जनता पार्टी का एक स्थानीय पदाधिकारी अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि भाजपा नेता ने शहर में खुले में संचालित मीट मार्केट को हटाने और नगर पालिका में शव वाहन की व्यवस्था की मांग को लेकर यह कदम उठाया है। घटना की सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला श्योपुर जिले के विजयपुर में से सामने आया है। जहां भाजपा नेता सौरभ सिंह जादौन बस स्टैंड स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। भाजपा नेता का आरोप है कि शहर में मीट मार्केट को हटाने के लिए प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में आक्रोशित होकर भाजपा नेता ने यह कदम उठाया।
इसके अलावा विजयपुर में शव वाहन उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है, ताकि परिजनों को अपनों के अंतिम संस्कार जैसी दुख की घड़ी में इधर-उधर भटकना न पड़े। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। भाजपा नेता को मांगों पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा गया।

