टिकट कटने के बाद क्या दिल्ली में BJP ने दिया कोई बड़ा ऑफर? नरोत्तम मिश्रा ने खुद बता दी पूरी सच्चाई
Sunday, Jul 12, 2026-07:15 PM (IST)
भोपाल/नई दिल्ली। दतिया विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रदेश की राजनीति में कई तरह की चर्चाएं तेज हो गई थीं..
इन अटकलों के बीच रविवार को दिल्ली पहुंचे नरोत्तम मिश्रा ने अपने एक संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण बयान से कई सवालों पर विराम लगाने की कोशिश की।
दिल्ली में पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि टिकट नहीं मिलने के बाद क्या पार्टी नेतृत्व ने उन्हें कोई नया दायित्व या भविष्य का कोई भरोसा दिया है, तो नरोत्तम मिश्रा ने बेहद स्पष्ट शब्दों में कहा, मुझे कोई भरोसा नहीं दिया गया है और न ही मैंने कोई भरोसा मांगा है। मैं भारतीय जनता पार्टी का एक कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ता के रूप में ही अपना दायित्व निभाऊंगा।

