बारात से लौट रही कार दीवार से टकराई, तीन की मौत, दो घायल, दर्दनाक हादसे से मची चीख पुकार
Sunday, Apr 26, 2026-07:56 PM (IST)
खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : मध्य प्रदेश के खंडवा से एक बेहद ही दुखद घटना सामने आई है। जहां बारात से लौट रही कार अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकरा गई जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई है, वहीं दो अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई और चीख पुकार मच गई।
दरअसल, घटना खंडवा जिले के पीपलोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां ग्राम बलवाड़ा से बारात लोणार पहुंची थी। जब लोग विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे तो गुड़ी के पास कार अनियंत्रित हो गई और एक दीवार से टकरा गई जिसमें तीन युवकों मोहित पिता रूपचंद (22) रितिक पिता जितेंद्र यादव (24) पुष्पक पिता जितेंद्र (24) की मौत हो गई और और दो युवक सावन पिता राजेंद्र यादव, पवन पिता गोपाल गंभीर रूप से घायल है जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सीएसपी अभिनव बारंगे अपनी टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जिनकी मौत हो गई। उनकी कागजी कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है।

