Punjab Kesari MP ads

MP में वरिष्ठ अधिकारी की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत ! अनियंत्रित होकर कार दीवार से टकराई; उड़े परखच्चे

Friday, Jun 19, 2026-04:51 PM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश के देवास जिले में शुक्रवार को भीषण हादसा हुआ है। यहां कन्नौद क्षेत्र में एक बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। कार सड़क किनारे बनी कांक्रीट की दीवार से टकराई है। हादसे में PWD विभाग में पदस्थ एसडीओ की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि अधिकारी अपनी पत्नी और बच्चों को लेने धार जा रहे थे। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, यह घटना देवास जिले के कन्नौद क्षेत्र में हुई है। यहां शुक्रवार को एसडीओ अपने परिवार को लेने के लिए बोलेरो गाड़ी से धार जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बोलेरो अचानक अनियंत्रित हो गई। कार सड़क किनारे बनी कांक्रीट की दीवार से टकरा गई। घटना इतनी भयानक थी एसडीओ दरयाव सिंह परमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर से अधिक खून बह रह रहा था। वहीं, गाड़ी के परखच्चे उड़े है। मौके पर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

PunjabKesari

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में गंभीर घायल अधिकारी को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जानकारी पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उनकी मौत की खबर से विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों में शोक का माहौल है।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News