Punjab Kesari MP ads

लोगों की शिकायत पर MP के मंत्री ने बीच जनता में लगाई अधिकारियों-कर्मचारियों की तगड़ी क्लास,कहा-तुम पर तो FIR होनी चाहिए

Wednesday, Jul 01, 2026-08:05 PM (IST)

भोपाल (इजहार खान): राजधानी भोपाल में कैबिनेट मंत्री विश्वाश सारंग का एंग्री अंदाज देखने को मिला है। लोगों की शिकायत पर मंत्री ने अधिकारी और कर्मचारी ऐसे हड़काए की हड़कंप मच गया। काम में लापरवाही पर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का तगड़ा एक्शन देखने को मिला है। मंत्री सारंग ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर कड़ी फटकार लगाते हुए जमकर गुब्बार निकाला। सारंग को गुस्से में देखकर कर्मचारियों की भी घिघी बंध गई।

छोला स्थित उड़िया बस्ती का निरीक्षण करने पहुंचे थे मंत्री कैलाश सारंग

PunjabKesari

दरअसल मंत्री कैलाश सांरग भोपाल के छोला स्थित उड़िया बस्ती का निरीक्षण करने पहुंचे थे। यहां पर मौका देखकर मंत्री विश्वास कैलाश सारंग का पारा हाई हो गया।  शिकायत सुनते ही मंत्री सारंग ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर तलब कर जमकर फटकार लगाई। बस्ती के रहवासियों ने मंत्री से नाले का पानी घरों में भरने और लंबे समय से समस्या का समाधान नहीं होने की शिकायत की थी।

मंत्री ने जताई नाराजगी

मंत्री सांरग  ने नाराजगी जताते हुए कहा, "दो साल पहले इस काम के लिए पैसा स्वीकृत किया गया था, लेकिन आज तक काम पूरा नहीं हुआ। पैसा हमने मंजूर करवाया औऱ काम अभी तक नहीं हुआ,  तुम सिर्फ गड़बड़ी करते हो। मंत्री सारंग ने काम में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की भी चेतावनी दी। सांरग के गुस्साए रुप को देखकर सभी दंग रह गए। लिहाजा मंत्री सारंग ने अधिकारियों को तत्काल समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। फिलहाल जल्द से जल्द समस्या को सुलझाने का आदेश दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News