बुरे फंसे सांसद और विधायक, ग्रामीणों ने घेर लिया दोनों का काफिला,बीच सड़क पर लगा दी क्लास,Video Viral
Thursday, Jun 18, 2026-02:47 PM (IST)
(शहडोल): शहडोल से एक अनोखा मामला सामने आया है जो काफी चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल ब्यौहारी विधानसभा क्षेत्र में उस समय राजनीतिक हलचल तेज हो गई, जब सांसद और विधायक के काफिले को ही गांवावालों ने रोक दिया, इस घटना के बाद हलचल मच गई।
राजेश मिश्रा और विधायक शरद जुगलाल कोल के काफिला ग्रामीणों ने रोका
जानकारी के मुताबिक सांसद और विधायक जन चौपाल में शामिल हो जा रहे थे तभी ये वाक्या पेश आया। दरअसल जन चौपाल में शामिल होने जा रहे सीधी सांसद राजेश मिश्रा और ब्यौहारी विधायक शरद जुगलाल कोल का काफिला ग्रामीणों ने रोक लिया। गुस्साए ग्रामीणों ने सांसद और विधायक के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की और काफी लंबे समय से लंबित समस्याओं को लेकर रोष जताया। इस पूरी घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
सांसद मिश्रा और विधायक जुगलाल ग्राम कोना टोला में लगने वाली जन चौपाल कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, इसी बीच भमरहा प्रथम गांव के ग्रामीणों ने उनका काफिला घेर लिया औऱ अपनी समस्याओं को लेकर बात रखी।
ग्रामीणों ने कहा कि झापर नदी पर बना पुल करीब तीन साल पहले तैयार हो चुका है, लेकिन आज तक आवाजाही के लिए शुरू नहीं किया गया है । पुल के दोनों ओर से किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, लेकिन अब तक उनको मुआवजे नहीं मिला है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को समस्या बताई है लेकिन समस्या का कोई निराकरण नहीं हुआ है। इस तरह से ग्रामीणों ने काफी समय तक दोनो के काफिले को रोके रखा और अपनी समस्याओं के बारे में हल करने को कहा। स्थिति की नजाकत को देखते हुए सांसद राजेश मिश्रा ने ग्रामीणों को दिलाया दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों शांत हुए और दोनों नेताओं का काफिला आगे बढ़ा।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
जाम में फंसे BJP विधायक के गनरों ने ग्रामीणों से की गाली-गलौज, कैमरा ऑन होते ही विधायक ने मांगी माफी

