Punjab Kesari MP ads

MP के IPS अधिकारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आदेश जारी

Wednesday, Jun 24, 2026-04:11 PM (IST)

MP desk: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में से इस वक्त की बड़ी अहम खबर सामने आ रही है। यहां निवासी IPS आनंद जैन को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस अधिकारी आनंद जैन को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके लिए आदेश जारी किया है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश में खुशी लहर है।

बुरहानपुर के निवासी IPS आनंद जैन को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है। आनंद जैन
बुरहानपुर के पहले आईपीएस है। बताया गया कि अधिकारी ने दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी की। तीन साल संघर्ष के बाद साल 1999 में उनकी ऑल इंडिया में 89वीं रैंक लगी। वह पिछले 27 साल से पुलिस सेवा में है। इस दौरान कई प्रदेशों में अहम पदों को संभाला है।

बता दें कि, आईपीएस आनंद जैन की पहली पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में एसडीओपी के पद पर हुई थी। इसके बाद उन्होंने श्रीनगर एसपी की कमान संभाली। वर्तमान में, आनंद जैन जम्मू कश्मीर में आईजी के पद से डीजीपी लद्दाख पद पर नियुक्त किए गए। वह अगले आदेश तक केंद्र शासित प्रदेश में डीजीपी के तौर पर काम करेंगे।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News