MP में इन 22 अधिकारियों को मिलने वाला IAS और IPS कैडर, प्रमोशन को लेकर आ रही बड़ी सौगात
Friday, Jun 12, 2026-08:14 PM (IST)
(भोपाल): मध्यप्रदेश के कुछ अधिकारियों को सौगात मिलने वाली है। राज्य प्रशासनिक सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों को IAS और IPS कैडर में प्रमोशन मिलने वाला है। दरअसल 13 अधिकारियों को IAS और 9 अधिकारियों को IPS कैडर में शामिल किया जाएगा। इस बाबत बहुत जल्द ही DPC की बैठक होगी, जिसमें पात्र अधिकारियों के नामों पर फैसला होगा। बहुत जल्द इन अधिकारियों को ये खुशखबरी मिलने वाली है। इन अधिकारियों का सेवा रिकॉर्ड के साथ ही वरिष्ठता और कार्यक्षमता भी चयन के लिए आधार होगी।
इन अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन
दरअसल मध्यप्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के लिए बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। प्रदेश के 13 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को (IAS) और 9 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) कैडर में पदोन्नत करने की तैयारी है। इस प्रोमोशन के लिए विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) मेंबर्स की बैठक आयोजित होने वाली है, जिसमें पात्र अधिकारियों के नामों पर फाइनल निर्णय लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक इन अफसरों की परफार्मेंस के आधार पर संघ लोक सेवा आयोग और MP के सीएस-डीजीपी की कमेटी वाली टीम चयनित करेगी।
IAS कैडर के लिए कुल 39 अधिकारियों के नामों पर विचार होगा जिसमें से 13 अधिकारियों का चयन किया जाएगा, इसके अलावा IPS कैडर के लिए 27 अधिकारियों के नामों पर विचार होगा और 9 अधिकारियों का चयन होगा।
IAS के लिए जिन नामों पर चर्चा
जानकारी के मुताबिक आईएएस चयन के लिए होने वाली DPC में राज्य प्रशासनिक सेवा के 2007 और 2008 बैच के 39 नाम चुने गए हैं।इनमें 2007 बैच की मिनिषा पांडे, इला तिवारी, नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, रानी पासी, रंजना देवड़ा, माधवी नागेंद्र, वर्षा सोलंकी, प्रियंका गोयल, अभिषेक दुबे, नरोत्तम प्रसाद भार्गव, निधि सिंह राजपूत, निमिषा जायसवाल, संदीप सोनी सहित 39 नामों पर पदोन्नति के लिए विचार किया जाएगा।
IPS के लिए इन अधिकारियों के नाम की चर्चा
राज्य पुलिस सेवा (SPS) के अफसरों की डीपीसी में इस बार 1997 , 1998 बैच के अधिकारियों के नामों पर विचार होगा। 1997 बैच के सीताराम, अमृत मीणा, साल 1998 बैच के निमिषा पांडेय, राजेश मिश्रा, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा सोनी, सुमन गुर्जर, संदीप मिश्रा, सब्यसाची सर्राफ, समर वर्मा, सहित 27 नाम हैं। लिहाजा जल्द ही DPC की बैठक होगी और अंतिम नामों पर मुहर लगेगी।

