Punjab Kesari MP ads

MP में बड़ा हादसा: ‘कमल का फूल’ लगी स्कॉर्पियो पलटी, 2 की मौत, 10 घायल

Wednesday, Jun 17, 2026-03:35 PM (IST)

देवास (एहतेशाम कुरैशी) : देवास जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां स्कॉर्पियो वाहन पलटने से 2 लोगों की मौत व 10 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मृतक इंदौर से नयी स्कॉर्पियो खरीद कर भोपाल ले जा रहे थे। रास्ते में सोनकच्छ के पास दर्दनाक हादसा हो गया।

PunjabKesari

हादसे में मयूरेश गर्ग पिता संतोष गर्ग 38 साल और संगीता अग्रवाल पति सुनिल अग्रवाल 51 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई।

PunjabKesari

वहीं घायलों 10 लोग शामिल हैं। जिनमें सुनिल अग्रवाल (62), शर्मिला गर्ग पति स्वप्नील गर्ग (36), कनव गर्ग पिता स्वप्नील गर्ग (10), सुरभि अग्रवाल पति मयूरेश गर्ग (28), बच्ची सुरभि (1.5) , पलक पिता सुनिल अग्रवाल (26),  रिमी अग्रवाल पति प्रखर (30), प्रखर अग्रवाल पिता सुनिल अग्रवाल (32), स्वप्नील गर्ग पिता संतोष गर्ग (37) और 2 साल का मासूम दूरविक गर्ग शामिल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News