CM हाउस में खेली गई होली, मुख्यमंत्री मोहन ने गाना गाकर बांधा समा, कलाकारों के संग जमकर थिरके
Friday, Mar 14, 2025-02:40 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीएम आवास में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई, इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम आवास में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा भी मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री का अनोखा अंदाज भी देखने को मिला, मुख्यमंत्री ने गाना गया और कार्यकर्ताओं और कलाकारों के साथ जमकर डांस भी किया।
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा है कि होली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई... हम सभी का सौभाग्य है कि सनातन संस्कृति में ऋतुओं के आधार पर उत्सव मनाए जाते हैं। होली तो आनंद, उत्सव और खुशियों का पर्व है। आप सभी से निवेदन है कि होली पर्व पर "बधाई" शब्द का उपयोग करें।