पति की हैवानियत: चाकू से हमला कर पत्नी की फोड़ दी दोनों आंख, फिर प्राइवेट पार्ट पर किए कई वार..
Wednesday, Feb 12, 2025-11:55 PM (IST)
![](https://static.punjabkesari.in/multimedia/2025_2image_23_52_137380852ohhoo.jpg)
शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में चरित्र संदेह में हैवान पति ने अपनी पत्नी की चाकू से हमला कर दोनों आंखें फोड़ दीं। पति का इतने से भी मन नहीं भरा तो महिला के प्राइवेट पार्ट और शरीर के कई हिस्सों में ताबड़तोड़ वार कर दिया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां पर महिला का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह घटना भगवती कॉलोनी की बताई जा रही है। जहां हैवान पति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी दोनो आंखे फोड़ दी, पति ने महिला के शरीर के अन्य हिस्सो के साथ गुप्तांगो पर भी चाकू से हमला कर दिया, महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है।
इस घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। वारदात के पीछे पत्नी के चरित्र पर संदेह होना बताया जा रहा है। आरोपी का नाम छोटू है जो वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गया है। पुलिस फिलहाल उसकी तलाश कर रही है।