Punjab Kesari MP ads

CM हेल्पलाइन नं. 1076 पर शिकायत होते ही फौरन समाधान, हितग्राही को एक साथ मिला तीन महीने का राशन

Thursday, Jun 25, 2026-06:50 PM (IST)

बलौदाबाजार (पुष्पेंद्र सिंह) : विकासखंड भाटापारा के ग्राम दतरेंगी की रहने वाली कुंती वर्मा के लिए राज्य शासन का सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 एक बड़ा सहारा बनकर उभरा है। कुंती वर्मा को पिछले तीन महीनों से राशन नहीं मिल पा रहा था, जिससे उनके परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अपनी इस समस्या को लेकर वे काफी चिंतित थीं, तभी उन्हें अपने बड़े भाई से इस हेल्पलाइन नंबर की जानकारी मिली। भाई की सलाह पर उन्होंने तुरंत सीएम हेल्पलाइन नंबर 1076 पर संपर्क किया और अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही जिला प्रशासन और संबंधित विभाग ने मामले को पूरी गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए उनकी समस्या का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया।

इस त्वरित और संवेदनशीलता से की गई कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुंती वर्मा को उनके हक का पिछले तीन महीने का राशन एक साथ प्रदान कर दिया गया है। कुंती वर्मा को शासन की  तीन महीने का राशन एक साथ पाकर कुंती वर्मा और उनके परिवार के चेहरे पर खुशी लौट आई है। उन्होंने संकट के समय में इतनी तेजी से मदद पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का दिल से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन नंबर गरीब और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए वाकई एक वरदान साबित हो रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News