बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पार्क में लॉकडाउन का असर, बाघ-तेंदुए के परिवार में आए नन्हें मेहमान

Thursday, Jun 11, 2020-12:02 PM (IST)

उमरिया(शैलेंद्र चतुर्वेदी): कोरोना वायरस की दहशत और लॉकडाउन की निराशा भरे माहौल के बीच उमरिया में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व ने एक गुड न्यूज दी है। यहां, दो या तीन नहीं बल्कि पूरे 9 नन्हें मेहमान आए हैं। पार्क में बाघ और तेंदुए का परिवार में बढ़ौतरी हुई है। इनमें से 6 शावक बाघ, और 3 3 तेंदुए के हैं। 

PunjabKesari

उप संचालक बांधवगढ नेशनल पार्क ने बताया कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पट्रोलिंग, गश्ती दौरान प्रत्यक्ष रूप से एवं कैमरा ट्रैप में कैद हुई तस्वीरों से 6 नए बाघ शावकों एवं 3 नए तेंदुआ शावकों के जन्म की पुष्टि हुई है। 3 बाघ शावक पतौर परिक्षेत्र के टी 54 मादा बाघ के है, 3 बाघ शावक मनपुर परिक्षेत्र के है और 3 तेंदुआ शावक पनपथा कोर के है। सभी बाघ शावकों की उम्र लगभग 3-5 माह है और तेंदुआ शावकों की उम्र एक हफ्ते से भी कम है। सभी शावक स्वस्थ है और पार्क प्रबंधन की निगरानी में है। बाघ एवं तेंदुआ शावकों में निरंतर वृद्धि देखी गई है जो पार्क प्रबंधन, मैदानी अमले एवं सुरक्षा श्रमिकों की मेहनत एवं निरंतर निगरानी का परिणाम है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News