कांग्रेस महिला नेता के पिता का निधन! पूरे परिवार समेत पार्टी के दिग्गज नेताओं में शोक
Monday, Jul 27, 2026-05:07 PM (IST)
भोपालः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां जोबट से कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल के पिता लक्ष्मण सिंह डूडवा का निधन हुआ है। उनके निधन पर पूरे परिवार समेत कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शोक की लहर है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जताया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर लिखा "जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल जी के पूज्य पिताजी श्री लक्ष्मण सिंह डूडवा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह व्रजपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति !!"जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल जी के पूज्य पिताजी श्री लक्ष्मण सिंह डूडवा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) July 27, 2026
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिवार को यह व्रजपात सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति !!
जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल जी के पूज्य पिताजी तथा आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश पटेल जी के पूज्य ससुर श्री लक्ष्मण सिंह डूडवा जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Umang Singhar (@UmangSinghar) July 26, 2026
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान…
वहीं, उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा "जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल जी के पूज्य पिताजी तथा आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश पटेल जी के पूज्य ससुर श्री लक्ष्मण सिंह डूडवा जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। ॐ शांति।"

