मो. रिजवान ने शिवलिंग के साथ की शर्मनाक हरकत! इलाके में तनाव, अलर्ट पर पुलिस

Tuesday, Feb 10, 2026-12:59 PM (IST)

जबलपुर (विवेक तिवारी) : महाशिवरात्रि का पर्व में कुछ ही दिन बचे हैं। देशभर में शिव मंदिरों में इस पर्व की तैयारियां शुरु हो चुकी है। लेकिन मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में महाशिवरात्रि से पहले एक मुस्लिम युवक द्वारा शर्मसार कर देने वाली हरकत सामने आई है, जिससे न केवल धार्मिक भावनाएं आहत हुई है बल्कि इलाके में तनाव की स्थिति भी निर्मित हुई है। मामला जिले के गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघरा मोहल्ला का है, जहां स्थित एक प्राचीन चबूतरा नुमा मंदिर के शिवलिंग के साथ अपमानजनक हरकत की गई। पुलिस के अनुसार सोमवार रात करीब सवा नौ बजे काजी मोहल्ला निवासी मोहम्मद रिज़वान उर्फ रिज्जू उर्फ भूरा द्वारा शिवलिंग पर पेशाब करने की शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद इलाके में तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में थाना गढ़ा में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 196(1)(B), 298 और 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

PunjabKesari

थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थानीय लोगों से बातचीत की गई और स्थिति को नियंत्रित किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसी कारण संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है और चिन्हित स्थानों पर कैमरे भी लगाए गए हैं। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया है कि कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

PunjabKesari

इस तरह की निकृष्ट हरकतें करने वाले लोगों के लिए मुस्लिम समुदाय के जानकारों ने भी यही संदेश दिया है कि यह लोग मुस्लिम है ही नहीं क्योंकि मुस्लिम धर्म किसी अन्य धर्म का अपमान करना कभी नहीं सिखाता, और यदि यह सब कुछ शराब के नशे में किया गया है तो यह मुस्लिम धर्म में हराम है। तो इस तरह से मुस्लिम धर्म के लोगों ने भी इस तरह के लोगों के कृत्य की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा है कि यह मुसलमान हैं ही नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News