Punjab Kesari MP ads

MP में पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारें! कई जिलों में जाम की स्थिति...हंगामे के बीच प्रशासन अलर्ट

Tuesday, Mar 24, 2026-09:10 PM (IST)

नीमच/देवास (मूलचंद खींची/एहतेशाम कुरेशी) : मध्य प्रदेश के नीमच, इंदौर और देवास जिले में मंगलवार शाम को अचानक जाम जैसी स्थिति बन गई। एक अफवाह ऐसी फैली की लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर जमा होने लगी और हर ओर लंबी कतारें लग गई। पेट्रोल पंपों पर वाहनों की किलोमीटर लंबी कतारें लग गई हैं। कई पंपों पर 'नो स्टॉक' के बोर्ड लटक गए हैं, जिससे जनता में भारी आक्रोश और अफरा-तफरी का माहौल है। बताया जा रहा है कि किसी ने पेट्रोल खत्म होने की अफवाह उड़ाई और मनासा में हाहाकार मच गया। पेट्रोल पंपों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। सारे शहर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

PunjabKesari

इसके साथ ही देवास में पेट्रोल संकट की अफवाहों के चलते देवास के पेट्रोल पंपों पर बड़ी भीड़ जमा हो गई और पेट्रोल पंपों पर लंबी लंबी कतारें लग गई। देखते ही देखते अफरा तफरी का माहौल बन गया। भारी संख्या में लोग अपने अपने वाहन लेकर पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीज़ल लेने पहुंचे। ऐसे में कई लोग अपनी गाड़ियों में Extra स्टोरेज करने लगे। इस दौरान जाम की स्थिति बन गई फिर पेट्रोल भरवाने लोग घंटों लाइन में लगे रहे।

PunjabKesari

वहीं इस दौरान देवास पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय पूरा विश्व व्यापी संकट है। बावजूद इसके हम प्रधानमंत्री को धन्यवाद प्रेषित करते है कि इस संकट की घड़ी में भी व्यवस्थाएं अनुकूल हो रही है

वहीं कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कहा कि जिले में किसी भी प्रकार की तेल की कोई संकट नही है,लोग अफवाहों पर ध्यान ना दे। रेगुलर पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति बनी हुई है। किसी भी पंप संचालक ने पेट्रोल, डीज़ल होने के बावजूद भी इसका वितरण नहीं किया तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News