पापा की परी ने नशे में धुत होकर बीच सड़क पर पार की हद, होश खोया, देखिए करतूतें, वीडियो वायरल
Sunday, Feb 01, 2026-11:46 PM (IST)
(रीवा): रीवा से नशे में धुत युवती का शर्मनाक कारनामा सामने आया है। पापा की परी ऐसा भी कर सकती है किसी ने सोचा नहीं था। देखते ही देखते लड़की का कारनामा वायरल हो गया और शहर भर में चर्चा का विषय बन गया।
युवती ने शराब के नशे में रोड पर जमकर किया हंगामा
दरअसल रीवा ज़िले में सिविल लाइन थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक युवती ने शराब के नशे में रोड पर जमकर हंगामा किया और राहगीरों के सकते में डाल दिया। युवती ने न केवल नशे में माहौल को खराब किया बल्कि राह चलते लोगों को गालियां भी दी। पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। वहीं हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
गालियां सुनकर राहगीर भी हुए हैरान
ये मामला रीवा सतना मार्ग का है। युवती नशे में इतनी धुत थी की उसे पता ही नहीं चल रहा था कि वो क्या कर रही है। सड़क पर बैठकर वो आने-जाने वाले राहगीरों के साथ गाली-गलौज करने पर उतर आई, इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
युवती के हंगामे की सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को मिली तो वो मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने युवती को काबू में किया और पता चला कि युवती बिछिया थाना क्षेत्र की रहने वाली है। लिहाजा युवती को काबू में करने के बाद समझाइस देकर उसे घर भेज दिया है। फिलहाल इस वाक्ये के चलते काफी देर तक लोग परेशान होते रहे।

