Punjab Kesari MP ads

ग्रामीणों और पारधियों के बीच बढ़ा विवाद, आपसी झड़प में आधा दर्जन लोग घायल

Friday, Mar 22, 2019-04:56 PM (IST)

कटनी: हरदुआ गांव में पारधियों और ग्रामीणों के बीच चल रहे विवाद ने भंयकर रुप धारण कर लिया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गुस्साएं ग्रामिणों ने कटनी-रीठी मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है। वहीं मुड़वारा विधायक भी मौके पर मौजूद हैं।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, हरदुआ गांव में पारधियों और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई । दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठियां बरसी।  जिसमें आधा दर्जन ग्रामीण और पारधी घायल हुए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है और हरदुआ गांव में अस्थाई पुलिस चौकी बनाई है। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध कारोबार करने वाले पारधी पुलिस की कमाई का जरिया बन गए हैं। इसलिए वो उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

ASHISH KUMAR

Related News