Punjab Kesari MP ads

इंदौर हो रहा अनलॉक, जानिए क्या खुला और क्या रहेगा बंद

Monday, Jun 01, 2020-11:53 AM (IST)

इंदौर(गौरव कंछल): लॉ़कडाउन का चौथा चरण खत्म हो गया है। अब केंद्र सरकार ने देश भर में अनलॉक 1 की घोषणा की है जिसमे कई चीजों पर सरकार द्वारा रियायत दी गई है तो कई चीजों पर राज्य सरकार पर छोड़ा गया है। इसी को लेकर प्रदेश की आर्थिक राजधानी ओर मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर में अनलॉक में नए नियम जोड़े गए हैं। आपको बता दें कि इंदौर में स्वास्थ विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक 53 नए मरीजों के साथ शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3539 हो गई है। वहीं 135 लोगों अब तक मौत हो चुकी है। इसे देखते हुए जिले को चार हिस्सों में बांटा है और सभी एरिया के नियम भी अलग अलग है।

PunjabKesari

रविवार को इंदौर के नेहरू स्टेडियम में पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें पिछले दो महीने लॉक डाउन में जो व्यवस्था की गई थी उसमें अब कुछ जगह और कुछ चीजों में छूट दी जा रही है।  पुलिस की जो भूमिका रही है उसको भी बदला गया है। नए नियमों के तहत कैंटोमेंट एरिया व सब्जी फल को भी छूट दी गई है। वहीं कुछ जगहों पर सख्ती जारी रहेगी और सुबह 5 बजे से 8 बजे तक मॉर्निंग वॉक की छूट दी गई है। मॉर्निंग वॉक के लिए 65 साल से बुजुर्ग और 10 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं जा सकेंगे। इसके साथ कुछ दुकानों और व्यावसायिक के लिए भी लिस्ट जारी की गई है। जिसको लेकर मजिस्ट्रेट, नगर निगम और पुलिस की टीम गठित की गई है। डी आई जी हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि इन छूटों में अगर नकारत्मक रिजल्ट नहीं आया तो छूट का समय आगे और बढ़ाया जा सकेगा। 

PunjabKesari

इस दौरान कलेक्टर ने आम जनता से अपील की है जनता को भी इसमें जागरूक होना पड़ेगा। मास्कं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पड़ेगा। इंदौर की जनता जागरूक हो जाएगी तभी कोरोना मुक्त करने में सहायक होगी 

PunjabKesari

शहर को चार जोन में बांटा  अनलॉक-1.0 में इंदौर जिले को चार जोन में बांटकर ज्यादातर हिस्सों को राहत दी गई है। जोन-1 (मध्य क्षेत्र) : एमओजी, महू नाका, लालबाग कलेक्टर कार्यालय, गाडी अड्डा ब्रिज, जूनी इंदौर, सरवटे, रेलवे स्टेशन, न्यू रेलवे स्टेशन, राजकुमार ब्रिज, पोलोग्राउंड, मरीमाता चौराहा, किला मैदान, कंडीलपुरा, बडा गणपति से गंगवाल बस स्टैंड। इस दौरान जिले में रात 9 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। अगर जोन-1 यानी मध्य क्षेत्र में बगैर अनुमति दुकान खोली तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

PunjabKesari

जोन 2- में बाहरी एरिया व मध्य क्षेत्र के बीच का सारा हिस्सा रहेगा सोमवार सुबह से बाजारों की लौटी रौनक इंदौर शहर के साथ इससे लगे आसपास के इलाके में सुबह से होटल, भोजनालय, हेयर सैलून, ब्यूटी पार्लर, पान, गुटखा शॉप को छोड़कर करीब-करीब पूरा बाजार खुल गया। सब्जी, फल विक्रेता फेरी लगाकर फल-सब्जियां बेचते नजर आए। बेटमा, राऊ, गौतमपुरा, हातोद, मानपुर, देपालपुर, सांवेर में बाजार गुलजार नजर आए। सुबह 7 से ही दुकानें खुल गई। इसमें ग्राॅसरी, सांची पाइंट, मेडिकल, दूध डेयरी, नमकीन मिठाई, अंडा, पोल्ट्री शॉप, स्टेशनरी की घर पहुंच सेवा, इलेक्ट्रिक, फल-सब्जी, घर पहुंच सेवा, बेकरी, कन्वीनियंस स्टोर, आइटम, मोबाइल फोन, पंखे, कूलर, एसी, पेट्रोल पम्प, कोरियर सेवा, रिपेयरिंग शॉप आदि में वर्किंग शुरू हो गई। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News