Punjab Kesari MP ads

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी होंगे गिरफ्तार? कोर्ट ने जारी किया सख्त आदेश, जानें क्या है पूरा मामला

Wednesday, Jul 01, 2026-11:28 AM (IST)

ग्वालियरः मध्यप्रदेश में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, ग्वालियर की एमपी-एमएलए कोर्ट ने यह वारंट जारी किया है। दरअसल, यह मामला 2024 के लोकसभा चुनाव से जुड़ा है। पटवारी ने बसपा के प्रत्याशी पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला लोकसभा चुनाव 2024 से जुड़ा हुआ है। मध्यप्रदेश के भिंड के उमरी थाने में जीतू पटवारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। पटवारी ने बसपा प्रत्याशी देवाशीष पर बीजेपी से सांठगांठ करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेता अशोक गुप्ता ने  थाने में जीतू पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। खास बात यह है कि जीतू पटवारी कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे। वह समन और जमानती वारंट के बाद भी पेश नहीं हुए थे।

भिंड में दर्ज मामले में अब MP-MLA कोर्ट ने जीतू पटवारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने भिंड पुलिस को चेतावनी दी है कि अगर इस बार वारंट तामील नहीं हुआ, तो सभी पर कार्रवाई होगी। वहीं, कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए कहा कि जीतू पटवारी को पेश नहीं किए जाने पर बार-बार यह रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है कि वे मिल नहीं रहे।

जबकि कांग्रेस नेता के बयान आए दिन आखबारों में छप रहे है। वह राजनीति में पूरी तरह सक्रिय दिखाई देते है। ऐसे में माना जा रहा है कि पुलिस आरोपी को अनुचित संरक्षण दे रही है। फिलहाल अदालत ने एसपी को विशेष टीम गठित कर वारंट तामील कराने के आदेश दिए। मामले की अगली सुनवाई अब 27 जुलाई को होगी।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Vandana Khosla

Related News