इंदौर बनेगा ऊर्जा साक्षर सिटी, 100 दिन तक चलाया जाएगा अभियान

Wednesday, Oct 09, 2024-06:47 PM (IST)

इंदौर। (सचिन बहरानी): देशभर में स्वच्छता के लिए मशहूर इंदौर शहर अब एक बार फिर से नया प्रयोग करने जा रहा है,इंदौर शहर अब दुनिया की पहली ऊर्जा साक्षर सिटी बनने की तैयारी में है, जिसके लिए 100 दिन का अभियान भी चलाया जाएगा यह अभियान इंदौर नगर निगम और एनर्जी स्वराज फाउंडेशन के द्वारा चलाया जाएगा,इसके लिए दोनों के बीच एमओयू भी हुआ है, विश्व में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन कम करने की दिशा में यह प्रयास किया जा रहा है।

PunjabKesariमहापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आज इस अभियान को लेकर जानकारी साझा की,महापौर ने कहा कि इंदौर,दुनिया में एक अपनी अलग पहचान बना चुका है और अब पर्यावरण संरक्षण में भी अपनी अलग पहचान बनाएगा। वहीं एनर्जी स्वराज फाउंडेशन के डॉक्टर चेतन सिंह ने कहा कि इंदौर की जनभागीदारी, इस बार पर्यावरण संरक्षण में भी देखने के लिए मिलेगी, यह 100 दिन का अभियान रहेगा। इसके लिए 500 वॉलिंटियर्स भी तैयार करेंगे जो पर्यावरण संरक्षण अभियान में हमारी सहायता करेंगे।इस अभियान के तहत रोजाना कई तरह की गतिविधियाँ शहर में आयोजित की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News